क्या भूखा रहने से वजन कम होगा?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:28

Weight Loss Myths: क्या भूखा रहने से कम हो जाता है वजन ? जानिए क्या है मिथक और सच्चाई

Weight loss myths: खाली पेट सोने के बजाय कुछ हल्के डिनर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको मोटापे से छुटकारा मिलेगा ही उसके साथ ही रात में अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलेगी। जानिए वेट लॉस के दौरान की जाने वाली गलतियां और इससे जुड़े कुछ मिथक।


Weight loss myths: वजन बढ़ने की समस्या के चलते कई लोग अलग-अलग तरीके की भ्रांतियां अपने दिमाग में पाल लेते है। इसलिए वजन घटाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है, जिसके लिए अच्छे जानकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए। बहुत लोगों को लगता है कि भूखा रहने की आदत उन्हें वेट गेनिंग से राहत दिल सकती है। लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है। वजन कम करने के लिए भूखा रहना हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
यदि आप तेजी से वजन घटाने के लिए अपने डिनर को स्किप कर देते हैं तो ऐसा करना आपके शरीर को परेशानी में डाल सकता है। रात के खाने को छोड़ने से बेहतर होगा कि आप कुछ हल्की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। जिसमें आप गुनगुना दूध, उबले अंडे, हर्बल टी और ओटमील को आपना आहार बना सकते हैं।
खाली पेट सोने के नुकसान


भूखे रहने के नुकसान
वजन घटाने के लिए जो लोग भूखे रहने की आदत को अपनाते हैं। उन्हें इस बात जानकारी होनी चाहिए कि ज्यादा फास्टिंग रखने से शरीर में ऊर्जा कम होने लगती है, जिसकी वजह से बॉडी डीएक्टिवेट होने लगती है। वहीं भूखे रहने के कारण पाचन संबंधी समस्याएं और अनिद्रा की शिकायत भी देखने को मिलती है। ‌जो लोग पहले से अच्छी डाइट ले रहे हों। अगर वे भूखा रहना शुरू करते हैं तो उन्हें गुस्सा और चिड़चिड़ापन का भी शिकार होना पड़ता है। ऐसे लोग हमेशा गुस्सैल और चिड़चिड़े मिजाज में रहने लगते हैं।इस तरीके को फॉलो करने वाले लोगों में मेटाबॉलिज्म धीमा रहता है और अधिक थकान होने लगती है। यही नहीं ऐसा करने से शरीर के कुछ और हिस्सों में भी परेशानी देखने को मिल सकती है। जैसे- इम्यूनिटी कमजोर होना, नाखून टूटने लगना, येलो स्किन और सास से जुड़ी समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं।
ब्रेकफास्ट को स्किप न करें
काफी लोगों का मानना है कि नाश्ता स्किप करने से वजन कम होता है। इसमें कुछ हद तक सच्चाई हो सकती है और नहीं भी। लेकिन वेट लॉस करने के लिए ये तरीका बिल्कुल गलत है। क्योंकि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है, जो हमारे शरीर को अधिक ऊर्जावान बनाता है। जो लोग ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं उन्हें अन्य लोगों की तुलना में अधिक कमजोरी और थकान रहती है। सुबह का किया गया नाश्ता अमृत समान होता है, जिससे हमारे सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

वजन कम करने के लिए खास टिप्स-
नाश्ता छोड़ने से अच्छा है ये उपाय
अगर आप किसी वजह से ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो आपका शरीर पूरे दिन थकान और कमजोरी का संकेत देता है और धीरे-धीरे आप इतने कमजोर होने लगते हैं कि कई अन्य बीमारियां भी आपके शरीर पर हावी होने लगती हैं। नाश्ते में अंडा,फल, अनाज, ओट्स और दूध खाना बेहद लाभदायक होता है। यह वजन को घटाने के साथ ही आपके भूख को भी कम करने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही इन्हें खाने से भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है।
पानी को बनाएं बेस्ट फ्रेंड
पानी को जितना अधिक इनटेक किया जाए उतना ही अधिक फायदा भी मिलता है। यह उपाय हमारे मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है, जिससे मोटापे को दूर भगाने में मदद मिलती है। दिन में कम से कम दो से तीन लीटर पानी जरूर पीएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने शरीर का वजन कम होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info